गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर प्राची कडल कॉर्नर स्कूल, बटालियन गेट में 51 कन्याओं के पूजन का भक्तिमय आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय की प्राचार्या ममता शर्मा का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मां दुर्गा और गणेश जी के स्वरूप में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पूजन के बाद सभी 51 कन्याओं को उपहार, फल, चॉकलेट एवं अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सलाहकार सरला काबरा एवं मंजू पाटनी, उपाध्यक्ष रेखा गोयल तथा संयोजिका पूजा रुंगटा, बबीता सरावगी, ज्योति शर्मा और अंजू खंडेलिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य अलका अग्रवाल , सुमन दासानी, संजीता अग्रवाल, ममता शर्मा, अनीता अग्रवाल और उषा पोदार उपस्थित रहीं। नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन एवं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को श्रद्धा और उल्लास से भर दिया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें