सिलचर से मदन सिंघल
माहेश्वरी सभा, सिलचर एवं बराक हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त में आज, 15 अक्टूबर को हिंदी भवन में पाँच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं कायरोप्रैक्टिक उपचार शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 19 अक्टूबर तक चलेगा।
शिविर में एक्यूप्रेशर, कायरोप्रैक्टिक चिकित्सा, कपिंग, वाइब्रेशन थेरेपी तथा मैग्नेट थेरेपी जैसी विभिन्न उपचार पद्धतियों की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी देना है।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. नंदिनी पटवारी एवं डॉ. भावेश चौहान उपस्थित हे। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा, सिलचर के अध्यक्ष श्री प्रकाश राठी एवं सचिव श्री पवन सारदा, बराक हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री मेमो गोस्वामी, सचिव श्री प्रदीप कुमार कुर्मी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री मूलचंद जी बैद तथा मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री जय बरड़िया की उपस्थिति थे।
पाँच दिवसीय इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक उपचार की व्यवस्था की गई है। शिविर में भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
शिविर के संयोजक श्री हरीश काबरा, श्री पवन सारदा, श्री प्रमोद जायसवाल एवं श्री मनोज कुमार साह हैं।
आयोजकों ने आम नागरिकों से शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा इस पहल का लाभ उठाने की अपील की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें