आलू पिटिका असम का बेहद लोकप्रिय पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन है। कम मसालों में तैयार होने वाली यह डिश चावल के साथ खास तौर पर पसंद की जाती है।
सामग्री:
आलू 4
प्याज 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च 2
सरसों का तेल 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया थोड़ा सा
बनाने की विधि:
आलू उबालकर छील लें और अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। ऊपर से सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को हाथ या चम्मच से अच्छी तरह मिला लें। गरम चावल के साथ परोसें।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें