असम वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन की रोहा शाखा ने धूमधाम से मनाया वृद्धजन दिवस
रोहा से सोयल खेतान।
असम वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन की रोहा शाखा की ओर से पुरानीचारीआली सामुदायिक भवन में वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 74 वर्ष की आयु के पांच वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोहा शाखा के अध्यक्ष जतींद्र कुमार पैरै ने ध्वजारोहण और कार्यकारी अध्यक्ष भद्रकांत नाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शाखा के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्ष जतींद्र कुमार पैरै की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सचिव गिरीश चंद्र दास और सह सचिव प्रफुल्ल कुमार नाथ ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके बाद सन्मिलन गीत के साथ सभा का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यानंद तालुकदार ने वरिष्ठ नागरिकों की कानूनी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि राज्यिक वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के कार्यकारी सदस्य हेमोधर हजारिका तथा रोहा शाखा के सदस्य घनकांत नाथ ने भी संबोधित करते हुए वृद्धजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पांच वरिष्ठ नागरिकों—कृष्णकांत शर्मा, नारायण हजारिका, प्रफुल्ल दास, कदमी सईकीया और जूनु दास—का फुलाम गमछा, सेलेंग, जापी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम का समापन जातीय संगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर रोहा शाखा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के सलाहकार मनिराम नाथ, पूर्व अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ, कार्यकारी सदस्य डॉ. लखीधर दास, शिल्पी पेंशनर अवनि कुमार सईकीया, नीरु बोरा, कृष्णकांत तामुली, रोहा नगरपालिका की उपाध्यक्ष अनिमा दास सहित शाखा के अनेक सदस्य एवं सदस्या उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें