नशामुक्ति दिवस पर अणुव्रत समिति ने किया नुक्कड़ नाटक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नशामुक्ति दिवस पर अणुव्रत समिति ने किया नुक्कड़ नाटक

 


गुवाहाटी। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में पंचम दिवस ‘नशामुक्ति दिवस’ पर अणुव्रत समिति, गुवाहाटी की ओर से अच्युत स्क्वायर, रेलवे गेट नंबर 2 के पास राम मंदिर लेन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।


नुक्कड़ नाटक का निर्देशन एवं मुख्य अभिनय अवकाश कुमार जम्मड़ ने किया, जबकि अब्दुल कय्यूम ने भी अभिनय किया। दोनों कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, गंभीर संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से नशे की गिरफ्त में फंसने वाले व्यक्ति, उसके परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।


समिति की मंत्री श्रीमती रंजना बरडिया ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज के भविष्य पर भी असर डालता है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य मनोरंजन के साथ आमजन को यह संदेश देना था कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, परिवारों को बच्चों के प्रति सजग रहने और समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संजय चौरड़िया, अणुविभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बजरंग बैद, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज बरडिया तथा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के मुख्य संयोजक एवं सहमंत्री राजकुमार भटेरा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अणुव्रत का उद्देश्य व्यक्ति में संयम, नैतिकता और अच्छे संस्कारों को जागृत करना है। नशामुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यमों से समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश सरलता से पहुंचाया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि “नशा जीवन को नहीं, जीवन नशे को हराए।” स्वस्थ, संस्कारित और जागरूक समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर संगठन मंत्री श्रीमती राखी बैंगानी के साथ श्रीमती गुलाब दुगड़, श्रीमती नीलम चंडालियां, निर्मल बैद, संदीप बैद एवं राकेश श्यामसुखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अणुव्रत समिति, गुवाहाटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने समाजबंधुओं से ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```