मसाला डोसा चावल और उड़द दाल के घोल से तैयार किया जाने वाला लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन है।
सामग्री:
चावल
उड़द दाल
मेथी दाना
आलू
प्याज
हरी मिर्च
राई
करी पत्ता
नमक
तेल
बनाने की विधि:
चावल और उड़द दाल को अलग-अलग भिगोकर पीस लें। दोनों को मिलाकर घोल तैयार करें और कुछ घंटे खमीर उठने के लिए रखें। आलू उबालकर मसालेदार भरावन तैयार करें। तवे पर घोल फैलाकर डोसा सेंकें। बीच में आलू की भरावन रखें और मोड़कर परोसें।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें