टियोक में भक्तिमय माहौल में मां भवानी की प्रतिमाओं का विसर्जन, शोभायात्राओं में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टियोक में भक्तिमय माहौल में मां भवानी की प्रतिमाओं का विसर्जन, शोभायात्राओं में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

 


रिपोर्ट: बिजू कुमार तुनवाल, टियोक


टियोक। टियोक विधानसभा क्षेत्र में शारदीय दुर्गा पूजा का समापन बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां भवानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।


टियोक बागान, जगद्वार, सेलेंग रोड, खाटखोला, पुराना बाजार और टियोक राधा-कृष्ण मंदिर (मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी) सहित विभिन्न पूजा स्थलों की प्रतिमाओं का टियोक नदी घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन की प्रक्रिया शाम 4:30 बजे शुरू होकर 5:30 बजे तक चली। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।



इसी क्रम में टियोक राधा-कृष्ण मंदिर (मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी) में आयोजित दुर्गा पूजा के समापन पर मारवाड़ी समाज की ओर से मां भवानी की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शांति जल के छिड़काव, प्रसाद वितरण और आरती के बाद मां की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन में विराजमान कर नगर परिक्रमा के लिए रवाना किया गया।


शोभायात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग चार किलोमीटर लंबी नगर परिक्रमा के दौरान ‘जय मां भवानी’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर परिक्रमा के बाद टियोक नदी घाट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता की झलक देखने को मिली। विभिन्न पूजा समितियों, आयोजकों और श्रद्धालुओं के सहयोग से दुर्गा पूजा का समापन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।


मां भवानी की विदाई के भावुक अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच भक्तों ने मां से अगले वर्ष फिर आने और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```