गुवाहाटी। पितृपक्ष के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की ओर से बुधवार को आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में गौ माता को पांच सवामणी अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर गौ सेवकों को नाश्ता कराया गया और वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, प्रांतीय जनसेवा संयोजक प्रदीप भुवालका, जनसंपर्क संयोजक विवेक सांगानेरिया तथा कामरूप शाखा के संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संतोष शर्मा ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान गौ सेवा का भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में शाखा की पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें