दीपावली मिलन समारोह 10 नवंबर को, गोपाष्टमी मेले में पेयजल सेवा की होगी समुचित व्यवस्था
गुवाहाटी। पारीक सभा, गुवाहाटी तथा इसकी दोनों इकाइयों, पारीक युवक परिषद और पारीक महिला परिषद की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक दिनेश पारीक की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पारीक युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जोशी और पारीक महिला परिषद की मंत्री जया पारीक ने बताया कि पारीक सभा पिछले 42 वर्षों से गुवाहाटी गौशाला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले गोपाष्टमी मेले में पेयजल सेवा उपलब्ध कराती आ रही है। इस वर्ष भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
बैठक से पूर्व शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि पराशर की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पारीक सभा के संरक्षक शिव भगवान शर्मा, भंवर लाल पुरोहित, श्रीचंद पारीक और मदन पारीक ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने तीनों इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पारीक, उपाध्यक्ष परेश पारीक एवं लादूराम पारीक, पारीक युवक परिषद के मंत्री परमेश्वर पारीक, वरिष्ठ सदस्य रतनलाल पारीक, मदनलाल पारीक, सुरेश पारीक, मुकेश पारीक और प्रदीप पारीक तथा पारीक महिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुषमा शर्मा सहित तीनों इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि समाज के सदस्यों के सक्रिय सहयोग और सहभागिता से आगामी दीपावली मिलन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित होगा।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें