पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि
17 नवंबर 1928 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ था। वे साइमन कमीशन के भारत आगमन के विरोध में 30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में निकाले गए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें लाला जी गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटों के कारण कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। वे लाल-बाल-पाल की प्रसिद्ध तिकड़ी के प्रमुख सदस्य थे। उनके बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई प्रेरणा दी।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें