23 साल पुराने मामले में जेनी के समर्थन में आए हिमंत विश्व शर्मा, न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


23 साल पुराने मामले में जेनी के समर्थन में आए हिमंत विश्व शर्मा, न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा

 


असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़े 23 साल पुराने विवाद में असम निवासी जेनी (इंदिरा देवी) का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह न्याय की लड़ाई में जेनी के साथ खड़े हैं। उन्होंने जेनी के साथ कथित तौर पर हुए व्यवहार को गलत और निंदनीय बताया।


मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने 10 नवंबर को जेनी से मुलाकात की थी। यह मामला वर्ष 2003 का है, जब जेनी ने हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जेनी का दावा है कि उस समय वह नाबालिग थीं और उनके साथ हुई घटना के बाद जन्मे बेटे के जैविक पिता हरक सिंह रावत हैं। उनका बेटा अब 23 वर्ष का है।


जेनी हाल ही में देहरादून पहुंचीं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने मामले की नए सिरे से सीबीआई जांच कराने और अपने बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि पिछली जांच के दौरान उनकी बात को ठीक से दर्ज नहीं किया गया और उनके बेटे के नमूने भी डीएनए जांच के लिए नहीं लिए गए। उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।


दूसरी ओर, हरक सिंह रावत ने जेनी के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2003 में इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी और डीएनए रिपोर्ट में बच्चे का उनसे जैविक संबंध नहीं पाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि राजनीतिक कारणों से पुराने मामले को फिर से उठाया जा रहा है।


इस बीच, देहरादून पुलिस ने जेनी की नई शिकायत की जांच डोईवाला क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा को सौंपी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और संबंधित अधिकारियों के निर्णय पर निर्भर करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Shok Sandesh
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```