असम राज्य निर्वाचन आयोग ने मिसिंग स्वायत्त परिषद (Mising Autonomous Council) के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। परिषद की सभी 40 सीटों पर 30 नवंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 16 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
इस चुनाव में कुल 6,35,493 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3,17,297 पुरुष, 3,18,194 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 1,032 केंद्र बनाए गए हैं।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें