सीकर। लायंस क्लब सीकर ने अपना 47वां चार्टर दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ चार्टर सदस्य लायन आर.जी. बियानी, लायन डॉ. जे.पी. गोयल एवं लेडी लायन डॉ. अनुराधा गोयल, क्लब अध्यक्ष लायन के.के. अग्रवाल, लायन हरिप्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, जोन चेयरपर्सन लायन विनोद दाधीच और क्लब सचिव मोहम्मद सलीम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। क्लब सचिव मोहम्मद सलीम ने इस अवसर के लिए विशेष रूप से आकर्षक केक तैयार करवाया था। उपस्थित सदस्यों ने मिलकर केक काटा और क्लब की 47 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव मनाया।
इस मौके पर जोन चेयरपर्सन लायन विनोद दाधीच ने क्लब की गौरवशाली सेवा यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने लायंस क्लब की सेवा भावना को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें