एसएसपी पार्थ प्रतीम दास ने तारापुर आउट पोस्ट प्रभारी के साथ की छापेमारी, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार
सिलचर से मदन सिंघल
सिलचर। असम के सिलचर में एक रिहायशी मकान के अंदर संचालित अवैध रासायनिक फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जबकि फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतीम दास ने तारापुर आउट पोस्ट के प्रभारी के साथ मिलकर संबंधित मकान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां अवैध रूप से संचालित रासायनिक कारखाने का खुलासा हुआ और बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया।
रिहायशी इलाके के बीच इस तरह की अवैध औद्योगिक गतिविधि सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। इससे जन सुरक्षा और रिहायशी क्षेत्रों में अवैध कारखानों के संचालन पर निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जब्त सामग्री के स्रोत, कारखाने की गतिविधियों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें