शिशु निकेतन स्कूल की नई प्रबंध समिति गठित, डॉ. प्रदीप कुमार जैन बने अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


शिशु निकेतन स्कूल की नई प्रबंध समिति गठित, डॉ. प्रदीप कुमार जैन बने अध्यक्ष

 


कृष्ण कुमार लोहिया को सचिव की जिम्मेदारी


गुवाहाटी: नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल की साधारण सभा में वर्ष 2026-29 के कार्यकाल के लिए प्रबंध समिति के 17 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।


नई कार्यकारिणी में डॉ. (प्रो.) प्रदीप कुमार जैन को अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अशोक सराफ को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार लोहिया को सचिव, दैनिक पूर्वोदय के प्रकाशक संजय केडिया एवं रतन गोयनका को संयुक्त सचिव तथा पवन कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


वहीं, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, भूमिदाता परिवार से रितेश बावरी, कृष्ण कुमार जालान, अरुण शर्मा, रतन गोयल, सरवन सरावगी, अरुण अग्रवाल, कैलाश मित्तल, हर्ष खेमका, प्राचीर जालान, प्रमोद मोर, विष्णु डीडवानिया, रोहिन हांसारिया एवं दीपक मोदी शामिल हैं।


अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई।


वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग से विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता जताई।


नवनियुक्त सचिव कृष्ण कुमार लोहिया ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में रमेश जैन (हाथीगोला) एवं नवल किशोर मोर को मनोनीत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```