रोहा के पत्रकार सोयल खेतान को मिला मुख्यमंत्री का शारदीय उपहार और शुभकामना पत्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


रोहा के पत्रकार सोयल खेतान को मिला मुख्यमंत्री का शारदीय उपहार और शुभकामना पत्र



रोहा के चार सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की ओर से भेंट की गई सौगात


सोयल खेतान, रोहा। 


असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) से मान्यता प्राप्त राज्य के पत्रकारों को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की ओर से शारदीय उपहार और शुभकामना पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नौगांव जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहा के चार पत्रकारों को मुख्यमंत्री की ओर से उपहार भेंट किए गए।


नौगांव के जिला उपायुक्त अरण्यक सैकिया और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका कश्यप की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोहा निवासी सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार सोयल खेतान को मुख्यमंत्री की ओर से उपहार स्वरूप इंडक्शन चूल्हा और शारदीय शुभकामना पत्र प्रदान किया गया।


इस अवसर पर रोहा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार शर्मा, बुलन चंद्र नाथ और रमेश नाथ को भी मुख्यमंत्री की ओर से शारदीय उपहार प्राप्त हुए।


मुख्यमंत्री की इस पहल को पत्रकारों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के अभिनंदन के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```