गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में 31 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 16 सेमीफाइनल के लिए चयनित
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के मंडल ‘ई’ के अंतर्गत सम्मेलन की सभी शाखों के लिए कामरूप शाखा द्वारा आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘एक खोज प्रतिभा की’ के चतुर्थ संस्करण का ऑडिशन राउंड स्थानीय लायंस लोहिया ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इसमें गायन के 14 एवं नृत्य के 17 सहित कुल 31 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रायोजक टॉपसेम के बजरंग लाल लोहिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, महामंत्री रमेश चांडक, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज काला, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, कामरूप शाखा के संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, अध्यक्ष अजीत शर्मा, सचिव अनुज चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय घिरिया, कार्यक्रम संयोजक प्रभात शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
शाखा अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की छिपी हुई गायन एवं नृत्य प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। मुख्य अतिथि बजरंग लाल लोहिया ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शाखा के मुखपत्र ‘कामरूप दर्पण’ का विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता में नृत्य वर्ग के निर्णायक अरुणिमा देवी एवं साधना चक्रवर्ती तथा गायन वर्ग के निर्णायक अशोक सिंह एवं नंदिता देवी थे।
निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर सेमीफाइनल के लिए 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इनमें गायन के जूनियर वर्ग से कीर्तिराज पारीक, वीरा अग्रवाल एवं विशिका पारीक तथा सीनियर वर्ग से भव्या अग्रवाल, जगमोहन सोनी, महक भंसाली, राखी शर्मा एवं वेदांत वीर हेड़ा शामिल हैं। वहीं नृत्य के जूनियर वर्ग से आर्शी अग्रवाल, मान्या चांडक, परी जैन एवं प्रिशा शर्मा तथा सीनियर वर्ग से दिव्या पारीक, गुणिका अग्रवाल, प्राची बजाज एवं रूही अग्रवाल चयनित हुए।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, मंडलीय सहायक मंत्री निरंजन सिकरिया, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिरला एवं सचिव सूरज सिंघानिया व सम्मेलन की महिला शाखा उपाध्यक्ष रश्मि जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। अंत में शाखा सचिव अनुज चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें