मारवाड़ी सम्मेलन का दीपावली मिलनोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन का दीपावली मिलनोत्सव संपन्न


- संपत मिश्र

गुवाहाटी - मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री गौहाटी गौशाला प्रांगण में दीपावली मिलनोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में वयोवृद्ध समाजसेवी दीनदयाल सिंघानिया, विशिष्ठ अतिथि कैलाश लोहिया व अशोक धानुका का अभिनन्दन किया गया | अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकारमल अग्रवाल और पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सीकरिया ने भी इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया | इस अवसर पर उनके साथ शाखाध्यक्ष  राजकुमार रिंगानिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाला, कार्यक्रम संयोजक तथा उपाध्यक्ष प्रमोद हरलालका, मंत्री सुशील गोयल, संयुक्त मंत्री डा. अजय अग्रवाल, रमेश पारीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक मनमोहन सीकरिया, कोषाध्यक्ष संजय मोर, खान-पान संयोजक सांवरमल अग्रवाल, माखन अग्रवाल उपस्थित थे | 

अध्यक्ष राजकुमार रिंगानिया ने सबसे पहले स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारी शाखा ने दो साल में ८०० सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया था, जिसमे हमने अब तक ३०० सदस्य बना लिए है | सम्मेलन का आगामी प्रांतीय अधिवेशन गुवाहाटी शाखा के आतिथ्य में होने जा रहा है | अब हमें शाखा के संगठनिक ढांचे को मजबूत करना है | कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका ने कहा कि हमारी देश की सीमा पर मोर्चा संभाले वीर सैनिको को हम आज दीपावली की शुभकामना प्रेषित करती है | इसके  बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सरस्वती डांस अकादमी के कोरियोग्राफर अजय मालाकार तथा उसकी टीम में शामिल बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया | 

समाज व संस्कृति की और खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें