पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न


- संपत मिश्र

गुवाहाटी - पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन छत्रीबाड़ी स्थित ब्राह्मण भवन मे कई कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप मे परिषद के वयोवृद्ध संरक्षक सदस्य मालचंद गोठेचा ने दीप प्रज्वलित करके किया | इस अवसर पर उनके साथ उपाध्यक्ष विमल काकड़ा, कमल तिवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश दाहिमा, सचिव चंद्रशेखर ईंटोदिया, वरिष्ठ सदस्य जयनारायण बहड़, चित्रांकन प्रतियोगिता के संयोजक संपत मिश्र उपस्थित थे | इससे पहले बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता कराई गई | जिसके निर्णायक गुवाहाटी दूरदर्शन की कार्यक्रम निर्मात्री व टी वी रिपोर्टर उमा चक्रवर्ती तथा माहेश्वरी महिला समिति की कार्यकारिणी सदस्य संतोष काबरा ने विजेताओ के नामों की घोषणा की एवं उन्हें पुरस्कार वितरित किया | चित्रांकन प्रतियोगिता मे प्रथम दर्श शर्मा, द्वितीय अनामिका शर्मा, तृतीय स्थान मे दीक्षित शर्मा ने प्राप्त किया | 



प्रश्नोत्तरी प्रतोयोगिता का संचालन करते हुए रजनी दाधीच और पूजा शर्मा ने प्रथम स्थान मे कृति शर्मा, द्वितीय स्थान रोनक शर्मा तथा तृतीय स्थान के लिए उर्विका शर्मा के नामो की घोषणा कर पुरस्कार प्रदान किया | रमेश दाधीच के संचालन मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे गीत, नृत्य, कविता आदी की प्रस्तुति दी गई | परिषद के अध्यक्ष श्याम सुन्दर करेसिया ने समाज मे भाईचारे को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी का आभार जताया | कार्यक्रम के अंतिम चरण मे भाग्यशाली दान पत्र का आयोजन किया गया |

समाज व संस्कृति की और खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें