अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जन सैलाब उमड़ा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जन सैलाब उमड़ा




- संपत मिश्र

गुवाहाटी - अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए ब्रह्मपुत्र पर श्रद्धालुओ का जन सैलाब अमड़ पड़ा | ब्रह्मपुत्र नद सूर्य की आस्था का केंद्र बन गया | ऐसे आयोजन में व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई सामाजिक संगठनो ने व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाई | युवा भारती संघ ने फैंसी बाजार व माछ्खोवा घाट पर अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में घाट पर व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई | शाम को गायक रत्नेश सिंह रूद्र, रंजित बिहारी, श्रीमती प्रियंका ठाकुर ने गायन प्रस्तुत किया | पूर्वोत्तर हिन्दुस्तानी युवक समाज ने शुक्रेश्वर घाट पर सीमित जगह में अध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह, महासचिव अमिल चौधरी, संयोजक बिरजू सिंह के नेतृत्व में व्यवस्था संभाल रखी थी | मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने श्रद्धालुओ के लिए पेयजल की व्यवस्था तथा भूतनाथ सेवा समिती ने चाय की व्यवस्था संभाल राखी थी | एन सी सी के केदेटो ने सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन की मदद की | शुक्रेश्वर घाट से सोनाराम फील्ड घाट तक घाट किनारे तथा एम जी रोड पर भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा | दंडवत व्रतियो के लिए आठगांव गोल बिल्डिंग से बलवंत गेरेज तक लाल कालीन स्थानीय लोगो ने बिछा कर रखे थे | 

असम की धरती पर भोजपुरी समाज का जन्म लग्न से ही सम्बन्ध है | यह भाईचारा और सौहार्द जीवन बना रहे यही भगवान सूर्य देव से प्रार्थना है | यह उद्गार असम के मुख्मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने छठ पूजा के अवसर पर फैंसी बाजार ब्रह्मपुत्र घाट पर युवा भारती संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही | मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि में शुरू से ही तिनसुकिया व डिब्रूगढ़ में छठ पूजा समितियों से जुड़ा हुआ था | यह पर्व भक्तिभाव और महामिलन का पर्व है | गत वर्ष इसी प्रांगण में हमने भोजपुरी सम्प्रदाय को आश्वाशन दिया था कि छठ पूजा को सरकारी अवकाश रहेगा | हमने इस वर्ष इसे क्रियान्वित कर दिया है | में भगवान भास्कर से यही मन्नत मांगूंगा कि में असम की जनता के लिए निष्ठापूर्वक काम करके असम को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रान्त बना दूं | हमें शांति और भाईचारा चाहिए | इसके जरिये ही हम असम में एक समृद्ध समाज का गठन कर पायेंगे | भोजपुरी समाज ने असम की उर्वरक भूमि में खेती कर इसे समृद्ध करने में सहयोग दिया है | भारत के विभिन्न प्रान्तों के पर्यटक आकर असम की एकता और एकरूपता देखकर एक सुखद अनुभव लेकर जाते है | मोदी जी का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ाने के लिए हमें एक होकर नीति बनानी होगी | जनता भगवान का रूप होती है इसे में हमेशा मा बाप के रूप में देखता हूँ | इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोश्वामी, गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर हिरेन नाथ, भाजपा के प्रवक्ता प्रमोद स्वामी, संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी उपस्थित थे | रात्री को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया |

आप जिन कठिन कामनाओं को लेकर सूर्य सष्ठी का व्रत कर रहे है उसे भगवान भास्कर पूरा करे | आज सूर्य की पूजा व शक्ति की पूजा केवल मात्र छठ पूजा के माध्यम से बिहार, झारखण्ड व यु पी का त्यौहार न होकर राष्ट्रीय पर्व का स्थान ले लिया है | देश के अन्य प्रान्तों में आज के दिन छुट्टी घोषित की गई है इससे इस पर्व की महान आस्था का पता कालता है | यह बाते असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने मछ्खोवा ब्रह्मपुत्र घाट पर सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद द्वारा आयोजित छठ पूजा आयोजन के अवसर पर कही | राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया | इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में असम पुलिस के सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक जी एम श्रीवास्तव मौजूद थे |  इस अवसर पर कवियत्री, साहित्यकार सुधा श्रीवास्तव, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष केन्द्र गुप्ता, भाजपा प्रदेश समिती के हिमांशु ठाकुरिया, पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश काउरासीया, असम प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी उपस्थित थे |

सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें