गुवाहाटी - गुवाहाटी में रहने वाले होजाई जिला के निवासियों के बीच आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक मेलजोल बढाने हेतु होजाई नागरिक समिति का गठन किया गया | जिसके अध्यक्ष श्री भँवर लाल शर्मा एवं सचिव अखिलेश मुन्दड़ा को बनाया गया | आज दिनांक 29.10.17 को स्थानीय भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया | समारोह में गणेश वन्दना के पश्चात वरिष्ठ सदस्य श्री देवकी नन्दन केडिया का फूलाम गमोछा पहनाकर अभिनन्दन किया गया | तत्पश्चात सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया एवं समिति बनाने का स्वागत किया | भविष्य में समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करने का सुझाव दिया जिससे आपसी मेलजोल बढे | आज के समारोह में श्री ओंकारमल अगरवाल, श्री रामावतार मुन्दड़ा, श्री महावीर प्रसाद भिमसरिया, श्री भवर लाल अगरवाल, श्री हरि प्रसाद गोयन्का, श्री हनुमान प्रसाद अगरवाल, श्री बिनोद कुमार अगरवाल, श्री मनोज कुमार मोर एवं कई गणमान्य व्यक्ति, महिलाये, बच्चे उपस्थित थे | यह जानकारी सचिव अखिलेश मुन्दड़ा द्वारा दी गई |
सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये RISE PLUS के साथ
www.risepluslive.com पर लॉगऑन करके ऊपर दिए गए NEWS UPDATE ऑप्शन पर क्लिक करे
www.risepluslive.com पर लॉगऑन करके ऊपर दिए गए NEWS UPDATE ऑप्शन पर क्लिक करे







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें