- संपत मिश्र
गुवाहाटी - गुवाहाटी इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एसोसिएशन के सौजन्य से दीवाली मिलन समारोह कई कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ | इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस अवसर पर उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष (प्रथम) लक्ष्मीपत दुगड़, सचिव प्रमोद मोर, कोषाध्यक्ष गोपाल पसारी, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार धानुका उपस्थित थे |
अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हम सभी दीपावली को बहुत बड़े पर्व के रूप में मनाते है | और यही कामना करते है कि सबके घर में लक्ष्मी का निवास है | सचिव प्रमोद मोर ने कहा कि हमारा एसोसिएशन एक परिवार की तरह है | इस परिवार में प्रत्येक सदस्य का सहयोग अमूल्य है | इसके बाद संस्था के पूर्व अध्यक्ष चांदमल डागा, वासुदेव ककरानिया, मुकुंद मुंदड़ा, राजकुमार धानुका, विजय अग्रवाल तथा संस्थापक सचिव नन्द किशोर सीकरिया, मदन मोहन डागा, गोपाल पसारी, नवल किशोर सारडा, गिरिराज ककरानिया को एसोसिएशन के प्रति उनके सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के समय के सदुपयोग को देखते हुए समयानुसार उपस्थित होने के कारण अशोक मालू, पवन कुमार अग्रवाल, हाथीमल दुगड़, चन्द्र प्रकाश जालान और राकेश जैन को पुरस्कृत किया गया | इसके बाद मनोरंजन कार्यक्रम के बाद धन्यवाद ज्ञापन सचिव गोपाल पसारी ने दिया | कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन ने किया |
सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें