* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - नगर के भरलुमुख स्थित बी एम बी बी कॉलेज के रितेश अग्रवाल ने बी कॉम मैनेजमेंट में फर्स्ट क्लास फर्स्ट पोजीशन लेकर सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। सन 2001 से बी एम बी बी कॉलेज ने 17 वर्षों में अपने शैक्षणिक स्तर को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। कॉलेज का लक्ष्य छात्रों के भविष्य को बुलंदियों पर पहुंचाने का रहा है। 56 प्रतिशत नंबर से मैट्रिक में उत्तीर्ण होने वाले रितेश अग्रवाल ने इसी कॉलेज में हायर सेकंडरी में 86% नंबर से सफलता अर्जित की एवं इस वर्ष कॉलेज के एकमात्र छात्र के रूप में सफलता का परचम लहरा दिया। रितेश अग्रवाल गुवाहाटी के आठ गांव निवासी प्रमोद खेमका और सरिता देवी के पुत्र है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें