* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - गुवाहाटी जैसीस परिवार के सदस्य व महानगर के आठगांव निवासी मास्टर हार्दिक खाटुवाला का चयन एशियन पैसेपिक चिल्ड्रैन कन्वेंशन के लिए हुआ है। यह कन्वेंशन जापान के फुकुवाको शहर में आगामी 13 जुलाई से 23 जुलाई 2018 को होना है। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष जापान सरकार व जापान जुनियर चैम्बर इंटरनेशनल के आतिथ्य में आयोजित किया जाता है। इसमें 46 देशों से 234 बच्चें अंश ग्रहण करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से सांस्कृतिक समन्वय व आचार- विचार, व्यवहार का आदान प्रदान कर, विश्व बंधुत्व को बढावा देना है। ये 234 बच्चे जापान के अलग अलग हमउम्र बच्चों के परिवार के अतिथि होते है और उनहै परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार किया जाता है। उनके बच्चों के साथ विद्यालय जाने से लेकर 11 दिनों के प्रवास में हर गतिविधि में भाग लेता है, जो साथी जापानी बच्चा करता है। पुरे भारतीय जैसीस परिवार से केवल छ: बच्चों का इसके लिए चयन होता है। चयन की प्रक्रिया में अव्वल रहनै वाले प्रथम छः बच्चों को ही ये अवसर मिलता है। मास्टर हार्दिक खाटुवाला स्व. राजेन्द्र खाटुवाला व श्रीमती मधु देवी खाटुवाला के पौत्र व मनिष रश्मि खाटुवाला के पुत्र है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें