* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - बीकानेर नागरिक मंच गुवाहाटी ने छत्रीबाड़ी लाइन्स ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बीकानेर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले को भी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बीकानेर नागरिक मंच के अध्यक्ष दिलीप बोथरा की। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के चेयरमैन डी पी बजाज उपस्थित थे। इसके अलावा मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष कमल गोलछा, पूर्व अध्यक्ष घेवरचंद सिपानी, उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल नौलखा, कोषाध्यक्ष सुशील डागा व सचिव महेश चौरड़िया उपस्थित थे। राष्ट्रीय गीत के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में बीकानेर, उदासर, गंगाशहर, भीनासर आदि क्षेत्रों से प्रवासियों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बोथरा ने स्वागत भाषण में कहा कि 2011 में स्थापित बीकानेर क्षेत्र के नागरिकों को आपस में मेलजोल बढ़ाने का शुभ अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। यह मंच रक्तदान, होली व दिवाली प्रीति सम्मेलन, मरणोपरांत नेत्रदान व अन्य सेवा कार्यों में अग्रणी है। सचिव महेश चौरड़िया के संचालन में प्रथम चरण में 7 प्रोफेशनल मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस कडी में सीए अंकिता बोथरा, सीए दीपिका खजांची, सीए लोकेश वेद, आर्किटेक्ट गीतिका स्वामी, बी बी ए हर्ष वैद् को प्रशस्ति पत्र व फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। मेट्रिक व हायर सेकेंडरी परीक्षा में उपलब्धि प्राप्त छात्र खुशी दुग्गड़, निधि शामसुखा, वैभव बांठिया, गुंजन बागड़ी, सलोनी खजांची, सौरव भंसाली, वंशिका झाबक, भूमि सिंघानिया, हितारथ सिंघानिया, शिवांश सिंघानिया को प्रशस्ति पत्र व फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय संतोष चंद डागा का मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए उनके पारिवारिक सदस्य विजय सिंह डागा और सुशील डागा ने सम्मान ग्रहण किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें