* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - विप्र युवा असम ने आज गुवाहाटी के ब्राह्मण भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने सदस्यता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया। सदस्य बनने की उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक तय की गई है। तदर्थ समिति के सचिव दीपक शर्मा ने बताया की आगामी 22 जुलाई को संस्था के पहले चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया की सिर्फ पंजीकृत सदस्य ही मतदान कर पाएंगे। मतदान स्थल साइकिल फैक्ट्री के पास लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया गया है। संस्था के मौजूदा सदस्यों द्वारा सारे विप्र बंधुओं को इस अभियान में सामिल होने का निवेदन किया। आपको बता दें की यह विप्र युवा असम का पहला चुनाव है और इसको अध्यक्षीय प्रणाली द्वारा संपन्न किया जाएगा। संस्था द्वारा 7002100784 और 8486904666 यह दो मोबाइल नंबर जारी किये गए है ताकी विप्रबंधू जानकारी या सुचना प्राप्त कर सके।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें