गुवाहाटी - एकता लेडीज क्लब ने खानापाड़ा गणेश मंदिर के पास स्थित एक वृद्ध आश्रम में एक कमरे का निर्माण कर आश्रम को समर्पित किया। वृद्ध आश्रम के प्रबंधक एच एल देव ने क्लब के इस कार्य की सराहना और भविष्य में इसी तरह से वृद्ध आश्रम को सहायता करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संगीता जाजोदिया, सचिव अंजू कसेरा के अलावा सरोज जैन, माला मित्तल और सुमन बुधिया उपस्थित थी।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें