गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल की ओर से इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौक पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिलापाल सीमा गोयनका उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व जिलापाल कैलाश खंडेलवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदस्थापित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष बिनोद कयाल, सचिव पंकज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष बिजय अग्रवाल को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वे सेवा और नेतृत्व के उच्च आदर्शों को अपनाकर क्लब को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की गई और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। नवनियुक्त टीम ने अपने कार्यकाल में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलापाल (निर्वाचित) पंकज पोद्दार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। क्लब के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें