कोहिनूर साड़ी की मानसून धमाका के साथ डीलर मीट संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोहिनूर साड़ी की मानसून धमाका के साथ डीलर मीट संपन्न


* गुवाहाटी से संपत मिश्र * 

गुवाहाटी - कोलकाता स्थित कोटन साड़ियों के मशहूर निर्माता कोहिनूर साड़ी ने नगर में आज अपने मानसून धमाका के साथ पूर्वोत्तर की सभी वितरकों की डीलर मीट आयोजित की। जिसका उद्घाटन कोहिनूर साड़ी के मुख्य प्रबंधक महेंद्र कुमार सरावगी व उनकी धर्मपत्नी ने भगवान गणेश के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ कोहिनूर साड़ी के सह प्रबंधक गौरव सरावगी और अनुज सरावगी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोहिनूर साड़ी के बिक्री विभाग के प्रमुख राकेश पंडित ने किया। गौरव सरावगी ने वितरकों को संबोधित करते हुए कंपनी के असम व पूर्वोत्तर में गत 10 वर्षों  के कारोबारी अनुभव को बताया। श्री सरावगी ने सभी वितरकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंच पर प्रबंधक महेंद्र कुमार सरावगी के साथ अशोक जैन, प्रवीण अग्रवाल, किशोर सेठिया व विजय दास उपस्थित थे।  इनको कंपनी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मानसून धमाके की कड़ी में भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। उपस्थित वितरकों को कंपनी द्वारा तैयार किए गए नए काटन साड़ियों की डिजाइन की ओर आकर्षित होते हुए देखा गया। उन्होंने जमकर अपने ऑर्डर बुक करवाएं। कार्यक्रम में संगीत कार्यक्रम का भी सबने आनंद लिया।





*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```