गुवाहाटी - आयूप ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन इंडोर गेम्स प्रतियोगिता 2018 का आयोजन 30 जून एवं 1 जुलाई को डॉन बोस्को स्कूल के सभागार में किया | प्रतियोगिता का सुभारम्भ सभी आयोजकों और खिलाड़िओं के मौजूदगी मे आयूप के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल कनोई, वरिष्ट सदश्य विनोद लोहिया एवं अशोक कोठारी ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर के किया गया| प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर अग्रवाल युवा परिषद् के अध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल, निर्वार्तामन अध्यक्ष गौरब गारोडिया, सचिव अनुज चौधुरी, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाला प्रतियोगिता के संयोजक पंकज पोद्दार, आदर्श अग्रवाल, विनोद भगत, विजय अग्रवाल एवं अन्य सदश्य मौजूद थे| इस दो दिनों की प्रतियोगिता मे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस एवं कैरम जैसे घर के अन्दर खेले जाने खेलो का आयोजन किया गया | ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता मे 150 से ज्यादा प्रारूपों मे खेल खेले गए जिसमे गुवाहाटी की अलावा अन्य सहारों से भी खिलाडियों ने भाग लिया | दोनों ही दिनों के सभी खेल बहुत ही रोमांच और उत्साह से भरे रहे | उल्लेखनीय है की बैडमिंटन मे कनिष्ठ वर्ग के पुरुषों के अकल प्रतियोगिता मे कृष्णा गिनोरिया विजेता रहे और मिलिंद पटवारी उप विजेता रहे | इसी वर्ग के युगल परियोगिता मे कृष्णा गिनोरिया एवं मयंक अग्रवाल विजेता रहे और रिस्हब अग्रवाल एवं दीपेश बजाज उप विजेता रहे | बैडमिंटन के ही वरिश्ठ वर्ग के अकल परियोगिता मे लक्ष्य अजितसरिया विजेता रहे और गौतम अग्रवाल उप विजेता रहे | इसी वर्ग के युगल प्रतियोगिता मे सलिल अग्रवाल एवं परवीन गोयल विजेता रहे और वैभव सिंघानिया एवं कृतज्ञ अग्रवाल उप विजेता रहे | कैरम मे कनिष्ठ वर्ग के पुरुषों के अकल परियोगिता मे कृष्णा गिनोडिया विजेता रहे और शिवेश पोद्दार उप विजेता रहे | कैरम के ही वरिश्ठ वर्ग के पुरषों के अकल प्रतियोगिता मे पीयूष अग्रवाल विजेता रहे और प्रवीन कुमार जैन गर्ग उप विजेता रहे तथा महिलाओं के अकल परियोगिता मे रीता अग्रवाल विजेता रही और अनीता बाजोरिया उप विजेता रही | इसी वर्ग के युगल परियोगिता मे पीयूष अग्रवाल एवं अखिल अग्रवाल विजेता रहे और अनुराग पोद्दार एवं रोहित अग्रवाल उप विजेता रहे | टेबल टेनिस मे कनिष्ठ वर्ग के अकल परियोगिता मे प्रियांशु अग्रवाल विजेता रहे और कुशल सरावगी उप विजेता रहे | इसी वर्ग के युगल परियोगिता मे आयन गिनोडिया एवं यश वर्धन अग्रवाल विजेता रहे और कुशल सरावगी एवं प्रियांशु अग्रवाल उप विजेता रहे | टेबल टेनिस के ही वरिश्ठ वर्ग के अकल परियोगिता मे अंकित अग्रवाल विजेता रहे और दीपक अग्रवाल उप विजेता रहे | इसी वर्ग के युगल परियोगिता मे मुकुंदा जलन एवं विजय अग्रवाल विजेता रहे और मनोज अग्रवाल एवं दीपक बंसल उप विजेता रहे | चेस मे कनिष्ठ वर्ग के परियोगिता मे शिवेश पोद्दार विजेता रहे और शौर्य जालन उप विजेता रहे | चेस के ही वरिश्ठ वर्ग के परियोगिता मे अंकित गर्ग विजेता रहे और मिहिर हिम्मत्सिंग्का उप विजेता रहे | मालूम हो की आयूप ने गत वर्ष के तरह इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया | इस प्रतियोगिता को हर वर्ष निरंतर करने के लिये समाज के भाई बन्धुओं ने सराहना की और प्रोत्साहित किया | इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने में मुख्य उदेश्य अग्रवाल समाज के खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान करना और ज्यादा से ज्यादा लोगो को एक सूत्र में बांधनेका प्रयाश था | इस प्रतियोगिता मे खेल रहे खिलाड़ी सभी आयु वर्ग से थे और उन्होंने अपना पूर्ण योगदान इसे सफल बनाने की लिये दिया | अध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल ने इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से आयोजन करने का श्रेय संयोजक पंकज पोद्दार दिया | इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मे परिषद् के माहिला सदश्यों जैसे की नीतू बखरेडिया, विनीता चौधरी, जागृती गरोडिया एवं अन्य का विशेस योगदान रहा | इनके अलावा सचिव अनुज चौधुरी, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल एवं सुजीत बखरेडिया का भी योगदान रहा और इन सभी को अध्यक्ष ने विशेष धन्यवाद् दिया | अंत मे उन्होंने ये भी अवगत कराया की पुरुस्कार वितरण समारोह अग्रसेन जयंती के साथ किया जायेगा |
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें