अणुव्रत समिति की वार्षिक साधारण सभा में लिया गया निर्णय
* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - अणुव्रत समिति, गुवाहाटी की वार्षिक साधारण सभा 30 जून 2018, शनिवार को स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में उपाध्यक्ष बजरंग डोसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा का शुभारंभ बाबूलाल सुराणा एवं अशोक संचेती द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन राकेश जैन एवं पिछली सभा की कार्यवाही का विवरण सहमंत्री संजय चौरड़िया ने प्रस्तुत किया। आय-व्यय का ब्यौरा निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल सामसुखा ने दिया। मंत्री नवरतन मल गधैया ने पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी, साथ ही उन्होंने कार्यकारिणी सदस्य अनिल पटवा, जयकुमार भंसाली एवं निर्मल बैद को उनके विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
उपाध्यक्ष बजरंग बैद ने बताया कि आगामी सत्र 2018 -20 के लिए सीए सुमित गधैया को अंकेक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है। चुनाव अधिकारी निर्मल जी चोरङिया ने जानकारी दी कि नियत समय तक सत्र 2018-20 के लिए अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नहीं आया था। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सुझाव दिया कि वर्तमान अध्यक्ष छत्तर सिंह चोरड़िया को पुनः आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया जाना चाहिए, जिस पर सभा सदन ने अपनी सहमति व्यक्त की। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी निर्मल चोरङिया ने फोन पर स्वीकृति लेकर सत्र 2018-20 के लिए श्री छत्तरसिंह चोरङिया को अध्यक्ष घोषित किया। धन्यवाद ज्ञापन संपत मिश्र ने किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें