सूजल बॉल बने रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सूजल बॉल बने रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष


* गुवाहाटी से संपत मिश्र * 

गुवाहाटी - रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन की छठी साधारण सभा तेरापंथ भवन में अध्यक्ष चंदन मल सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी मदन मोहन मल ने सूजल बॉल को नए सत्र के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। साधारण सभा से पहले टेली के साथ जीएसटी पर एक सेमिनार हुआ। जिसने टेली व जीएसटी बिशेषज्ञ अपूर्व बरुआ व तपन घोषाल ने सदस्यों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया।  द्वितीय चरण में साधारण सभा के मंच पर अध्यक्ष चंदन सेठिया, उपाध्यक्ष सुब्रत राय, सह-सचिव काजल दे, संगठन सचिव संजय पाटोदिया, जनसंपर्क सचिव गणेश सरकार, कोषाध्यक्ष प्रदीप पाटनी, उपाध्यक्ष विजय जैन गंगवाल, चुनाव अधिकारी मदन मोहन मल उपस्थित थे। अध्यक्ष सेठिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि में 4 साल से इस पद पर हूँ, मुझे हर सदस्य का सहयोग प्राप्त हुआ है। आने वाली कार्यकारिणी को भी सभी पूरा सहयोग दें यही कामना करता हूं। सचिव नीलेश पगारिया ने प्रतिवेदन पढ़ते हुए कहा कि 6 साल पहले 150 सदस्यो से शुरुआत हुई और अब इस संस्था की सदस्य संख्या 350 है। इस संस्था की टेली गाइड सहित एक स्मारिका का विमोचन आज किया गया जिसमें 6 साल के सफर का ब्यौरा भी दिया गया। टेली गाईड का विमोचन बजरंग डोसी, जी आर गुज्जर, शंकर मजूमदार, निर्मल पींचा के द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्रेष्ठ पदाधिकारियों को अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष चंदनमल सेठिया, सचिव निलेश पगारिया को सम्मानित किया। चुनाव अधिकारी मदन मोहन मल ने सुजल बॉल को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में घोषित किया व सभी सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं देते हुए नए अध्यक्ष का स्वागत किया। साधारण सदस्यों ने अपने सुझाव नए अध्यक्ष के समक्ष रखा। सुझावों को विचारार्थ नये कार्यकाल में समाहित कर लिया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```