* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - नगर के कुमारपाड़ा पांचाली के पास रविवार को शर्मा'स नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी के मेयर मृगेन सरणिया ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, 8 नंबर वार्ड से जीएमसी पार्षद श्रीमती सुनिता भिलवाड़िया, उद्योगपति सुरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतिष्ठान के प्रमुख धरनीत शर्मा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में शुद्ध घी से निर्मित विभिन्न तरह की मिठाइयों के अलावा विभिन्न वेराइटी की नमकीन, स्नैक्स इत्यादि वस्तुएं उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान में विशेष रूप से रोस्टेड खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हैं, जो काफी लाजवाब हैं और स्वास्थ्य के लिए अनुरूप है। इसे मधुमेह तथा रक्तचाप से ग्रस्त रोगी भी खा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैवाहिक, बर्थडे, सालगिरह सहित अन्य उत्सवों के लिए मिठाइयों सहित अन्य स्नैक्स की प्री ऑडर बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है। आने वाले समय में प्रतिष्ठान के ऊपरी हिस्से में रेस्टोरेंट खोलने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि इलाके में बेहतर एवं उच्च गुणवत्ता वाले मिठाई की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को शुद्ध घी से निर्मित ताजा मिठाइयों के अलावा लजीज नमकीन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें