रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया - प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रंगिया तथा बाक्सा जिला समिति की ओर से परिषद के प्रतिष्ठा दिवस के साथ-साथ श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मनाए जाने की तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर समिति की ओर से आगामी 2 सितम्बर को रंगिया के मुरारा स्थित प्रगति संघ मैदान में दिनभर के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ इसका भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के महासचिव अमरेंद्र सिंह लहकर और अंजन भुइयां से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार चौधुरी द्वारा धार्मिक ध्वजारोहण के साथ सुबह 9 बजे किया जाएगा इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे गौमाता का पूजन व तत्पश्चात धर्मालोचन सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती के प्रांतीय अध्यक्ष कुमुद वरठाकुर उपस्थित होंगे। इसके साथ ही इस मौके पर सुबह 10 बजे एक विशाल सांस्कृतिक शोभायात्रा रंगिया मुरारा के प्रगति संघ मैदान प्रांगण से निकाली जाएगी जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री भवेश कलिता द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रसाद व भोग वितरण के पश्चात सायं 5:30 बजे पूजा प्रारंभ की जाएगी साथ ही पुष्पांजलि व संध्या 7 बजे टोकारी गीत की प्रस्तुत कीया जाएगा। इस वर्ष समिति में कार्यकारी अध्यक्ष का पद उमेश काकोती व कोषाध्यक्ष का पद शंकर कलिता को सौंपा गया है। समिति द्वारा सभी से कार्यक्रमों में उपस्थिति की कामना की गई है।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें