भाजपा रंगिया नगर मंडल और ब्लॉक मंडल अटल जी को देगा श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा रंगिया नगर मंडल और ब्लॉक मंडल अटल जी को देगा श्रद्धांजलि


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया - भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में 29 अगस्त बुधवार को भाजपा रंगिया नगर मंडल और ब्लॉक मंडल द्वारा एक सार्वजनिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिन भर के कार्यक्रमों के साथ इसका आयोजन रंगिया स्थित PWD बंगला प्रांगण में किया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया है कि इस मौके पर बुधवार को सुबह 10 बजे बाजपेयी जी की छवि के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे भागवत पाठ, भजन कीर्तन और वर्ग गीत का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा इस दिन दोपहर 3 बजे स्मृतिचारण सभा और सांय 5:30 बजे नाम प्रसंग का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजकों के साथ-साथ राज्य के मंत्री तथा रंगिया के विधायक भवेश कलिता द्वारा इस कार्यक्रम मे सभी के उपस्थिति की कामना की गई है।

राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```