लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी केपिटल आसाम ने किया पेयजल मशीन का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी केपिटल आसाम ने किया पेयजल मशीन का शुभारंभ


गुवाहाटी - जन सेवा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय संस्था लायंस इंटरनेशनल की शाखा लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी केपिटल आसाम ने सोनापुर स्थित शंकरदेव शिशु निकेतन में पेयजल की मशीन का शुभारंभ करवाया। लायंस जिलापाल डॉ. एम एल अग्रवाल ने उक्त मशीन का उद्घाटन करते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की। इस कार्य में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्लोबल ने भी अपनी भागीदारी निभाई। लायंस क्लब ग्लोबल के अध्यक्ष बसंत कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मशीन के प्रायोजक महावीर प्रसाद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने ने अनुदान के रूप में इस मशीन को प्रायोजित करके एक सराहनीय कार्य किया है। तथा विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की ठंडे पेयजल की समस्या का निराकरण किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी लायंस क्लब के इस कार्य को काफी सराहा। इस अवसर पर लायंस क्लब कैपिटल आसाम के अध्यक्ष उषा गर्ग ने कहा कि हमारा क्लब इस तरह की जन सेवा कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहता है। पेयजल मशीन के उद्घाटन के अवसर पर लायंस क्लब केपिटल के विजय सिंघल, किशन लाल अग्रवाल, विरेंद्र गर्ग, प्रभाष पोद्दार, राजेश सिंगला, राकेश अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल, माया पोद्दार के अलावा लायंस गुवाहाटी ग्लोबल के सचिव अरुण अग्रवाल भी उपस्थित थे।

राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```