लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरूपा ने की पुस्तकें प्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरूपा ने की पुस्तकें प्रदान


गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरूपा ने शिशु सारथी को प्राय 25000 रुपये मूल्य की पुस्तकें प्रदान कर शिक्षा व बौद्विक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। लायंस जिला के उपाध्यक्ष (प्रथम ) सुधीर चौधरी के कर कमलों से यह पुस्तकें प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष निशा सराफ ने कहा कि शिशु सारथी दिव्यांग बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए एक बेहतरीन केंद्र है। लायंस क्लब कामरुपा भी इस मुहिम से जुड़कर दिव्यांग बच्चों की सहायता का प्रयास करते आ रहा है। कार्यक्रम संयोजक सुमित जालान के संयोजन में इस कार्यक्रम की सारी व्यवस्था की गई। क्लब सचिव प्रीति गोयल ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लायंस कामरुपा की निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अलावा वर्तमान कोषाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, कमलेश शर्मा, अनिल चौधरी, सानिया जालान उपस्थित थे। शिशु सारथी केंद्र की तरफ से भी लायंस कामरूपा का आभार प्रकट किया गया।

राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें