राम निरंजन गोयनका को सलूट द साइलेंट हीरो का सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राम निरंजन गोयनका को सलूट द साइलेंट हीरो का सम्मान


गुवाहाटी (31 अगस्त 2018) - लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी परवरिश ने अपने कार्यक्रम सलूट द साइलेंट हीरो के दूसरे चरण में नगर के राम निरंजन गोयनका को सम्मानित किया और भेंट प्रस्तुत की। राम निरंजन गोयनका का जन्म २८ फरवरी १९३३ को राजस्थान के सीकर जिले (लक्ष्मणगढ़) में हुआ। कुछ वर्षो पश्चात गोयनका अपने परिवार के साथ असम में निवास करने आये। गरीबी के कारण गोयनका उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में वंचित रह गए पर अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने व्यापर में कदम रखा। १९४५ में नगर के फैंसी बाजार में गोयनका ट्रेडर्स नामक व्यापर की स्तापना की जो की आज भी कपड़ो का व्यापर करती है। असम में रहते हुए उनका हृदय सदा असमिया संस्कृति, असम समाज की तरफ आकर्षित होता रहता था। इसी आकर्षण ने और उनके शौक ने उन्हें असम और समाज के प्रति अपनी प्रतिभाओ को प्रस्तुत करने का अवसर दिया। गोयनका ने असमिया और हिंदी में धरम ग्रन्थ, कविता संकलन, पत्र, पत्रिका, लिखना और प्रकाशित करना आरम्भ किया। साथ ही दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो में भी कार्यक्रम दिए। गोयनका ने अब तक के अपने जीवन काल में १० से १२ पुस्तके हिंदी और असमिया में प्रकाशित की है। ब्रह्मपुत्र १, ब्रह्मपुत्र २, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जीवन का सन्देश, शंकर देव अमृत वाणी, गृहस्थी में कैसे रहें उनकी कुछ रचनाये है। इसके साथ निरंजन ने हनुमान चालीसा का असमिया में अनुवाद कर ३,१०,००० पुस्तके प्रकाशित की ताकि हनुमान चालीसा का नगर के ज्यादा से ज्यादा घरो में उजागर हो सके। ८६ वर्षीय राम निरंजन, ६० वर्षो से असम में रहते हुए, असमिया समुदाय, संस्कृति के प्रति उनकी रूचि और समाज के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें लायंस गुवाहाटी परवरिश द्वारा उन्हें हीरो बनाती है। सलूट द साइलेंट हीरो- द्वितीय कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष लायन अजितेश जीतानी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन गौरव अग्रवाल, अरविन्द पारीक, मोहित दुगर, अजय अग्रवाल, नेहा बजाज, का प्रशंसनीय सहयोग रहा।


राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें