जागृति लेडिज क्लब और नव जागृति क्लब ने मिलकर कृष्ण उत्सव का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जागृति लेडिज क्लब और नव जागृति क्लब ने मिलकर कृष्ण उत्सव का आयोजन किया


गुवाहाटी - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्थाएँ जागृति लेडिज क्लब और नव जागृति क्लब ने मिलकर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे कृष्ण उत्सव, एक शाम कान्हा के नाम का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर क्लब की सदस्याओ सहित काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे लड्डू गोपाल सजाओ, कृष्ण लीला, भजन, नृत्य, बच्चों की फेन्सी ड्रेस और अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर स्लोक के साथ किया गया। जागृति लेडिज क्लब की अध्यक्ष मधु गोयनका और नव जागृति की अध्यक्ष सील्की चोधरी ने सभी उपस्थित मेहमानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजिकाए संगीता अग्रवाल और प्रियंका भरतिया की सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की।
उत्सव के प्रधान प्रायोजक सुभम गोल्डी मसाला का सम्मान कर अभिनंदन किया गया ।साथ ही अन्य प्रायोजक नेल आर्ट स्टूडियो और होलटेक सीमेंट का भी अभिनंदन किया गया। प्रतिस्पर्धाओ का निर्णय प्रीती अग्रवाल माताजी , नीताली दास और मीरा सहरिया दास ने किया । विभिन्न प्रतियोगिताओ में कांता अग्रवाल , मीतू अग्रवाल , नूपूर अग्रवाल , शानवी अग्रवाल - ध्रुवंश सोनी, शाक्क्षी जालान, सरिता लोहिया एंड ग्रूप विजेता रहे एवं प्रेमलता भजनका, मीनू अग्रवाल, अल्का चोधरी, निशिका जालान , मधु - वृंदा बेड़िया, मुक्ता कसेरा , प्रीती अग्रवाल एंड ग्रूप को सांत्वना पुरस्कार मिला । सभी प्रतियोगियों और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी कसेरा और मीनल कसेरा ने बड़े सुन्दर तरीके से किया । इस अवसर पर शुद्ध सात्विक भोजन का सभी ने लुफ्त उठाया । अंत में सभी सदस्याओं और मेहमानों को गोल्डी मसाला ने अपनी तरफ से गिफ्ट हेम्पर प्रदान किया जो प्रसंसनीय था । उत्सव के सफल आयोजन में दोनों कल्ब की सभी समस्याओं सहित अर्चना अग्रवाल , आरती देवड़ा , मीतू अग्रवाल , बरखा मोर, मीतू चचान , नितिशा बेड़िया , रुचिका खदड़िया , स्वेता अग्रवाल , रश्मि मित्तल का विशेष योगदान रहा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```