रंगिया (26 अगस्त) - रंगिया में इस वर्ष बुधवार, 22 अगस्त से पाँच दिवसीय कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुए झूलनोत्सव का समापन आज किया जाएगा। श्रावण मास की एकादशी से पूर्णिमा तक चलने वाला यह महोत्सव विगत 93 वर्षों से हर वर्ष यहाँ के श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाता आ रहा है। भगवान श्री कृष्ण की लीला और अन्य झांकियों का सजीव चित्रण प्रस्तुत करने वाले इस महोत्सव में सभी आकर्षक झांकियों के साथ-साथ विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण और राधा को झूले में विराजमान किया गया है। साथ ही झूलनोत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण को मनमोहक ढंग से सजाया गया है। महोत्सव के आज चौथे दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है। इस मौके पर आयोजक समिति द्वारा सभी की उपस्थिति और सहयोगिता के लिए धन्यवाद दिया गया है। आयोजक समिति द्वारा बताया गया है कि महोत्सव का समापन कल आज रात्रि 9:30 बजे समापन समारोह के साथ किया जाएगा।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें