गुवाहाटी (25 अगस्त) भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आते ही बहनें अपने भाइयों की हाथों पर राखी बांधकर उसके खुशहाल जीवन की कामना करती है। इसी कड़ी में सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी की महिला सदस्याओ ने राजभवन में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को राखी बांधकर इस त्यौहार को राजभवन में बड़े उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। राज्यपाल महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम मुखी को भी महिला सदस्यों ने राखी बांधी। सभी सदस्याओ ने राज्यपाल महोदय एवं उनकी धर्मपत्नी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। राज्यपाल महोदय ने भी सभी सदस्य बहनों को आदर सत्कार से उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि वे संपूर्ण नारी जाति का आदर करते हैं एवं उनके सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। राखी की परंपरा के अनुसार महिला शाखा की अध्यक्ष मंजू पाटनी, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा केडिया, सचिव बंदना बिहानी के अलावा रितु अग्रवाल, सुलोचना नागोरी, रूपा गगड, संतोष धानुका, इंदिरा घोड़ावत, संगीता बड़जात्या, ज्योति शर्मा, वर्षा सोमानी, शोभना लढा, बेला नवका, पार्वती बिड़ला, ललिता अग्रवाल, बंदना सोमानी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग दिया।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें