तेयुप ने रतनी देवी जैन का करवाया मरणोपरांत नेत्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेयुप ने रतनी देवी जैन का करवाया मरणोपरांत नेत्रदान


गुवाहाटी - कल दिनांक 29 अगस्त को रेहाबाड़ी निवासी रतनी देवी जैन का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया। तेयुप गुवाहाटी के कार्यकारणी सदस्य मोहित मालू से सुचना मिलने पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परीषद के नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा ने रतनी देवी के पुत्र नवीन जी जैन पोत्र सचिन जी जैन को नेत्रदान करवाने की प्रेरणा दी। परिजनों की स्वीकृति मिलने पर शंकर नेत्रालय के कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया को तेयुप गुवाहाटी के मंत्री आशीष कोचर ने बड़ी ही कुशलता पूर्वक कार्य को संपन करवाया। उनके साथ में संगठन मंत्री निर्मल बैद एवं कार्यकारणी सदस्य पवन जी चोपड़ा का भी पूरा सहयोग रहा। नेत्रदान के समय मानक चंद जी झांजरी, राजकुमार जी सेठी, सुनील जी सेठी आदि उपस्थित थे। तेरापंथ युवक परिषद दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा परिजन को बहुत-बहुत साधुवाद देता है इस आशय की जानकारी कार्यकारिणी सदस्य टीकम पटावरी ने दी ।

राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```