उल्लास महिला समिति ने सावन का सिंझारा कार्यक्रम का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उल्लास महिला समिति ने सावन का सिंझारा कार्यक्रम का आयोजन किया


गुवाहाटी - (३० अगस्त) - राजस्थानी संस्कृति एवं परिधान को मुख्य आकर्षण बनाकर नवगठित महिला संस्था उल्लास महिला समिति ने छत्रीबाडी स्थित लायंस ऑडिटोरियम में सावन का सिंझारा कार्यक्रम में आपणो राजस्थान की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हास्य व्यंग्य नाटक, राजस्थानी नृत्य व क्विन प्रतियोगिता प्रमुख रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका और समाज सेविका संतोष शर्मा व प्रिया जोंगड ने समीता बरडिया को क्वीन ऑफ द ईयर विजेता के रूप में घोषणा की। संध्या कोठारी व शिखा बोथरा के संचालन ने सभी महिला दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम आयोजन में मुख्य भूमिका मंजू भंसाली, अमराव बोथरा, राजश्री दुग्गड, सुनीता सुराणा ने निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। गौरतलब है कि नवगठित उल्लास महिला समिति ने अपनी प्रथम वर्ष में ही प्रशंसा प्राप्त कर अपनी एक विशेष जगह बना ली है।













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```