मारवाड़ी युवा मंच जोरहाट शाखा ने लगाया जल सेवा शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच जोरहाट शाखा ने लगाया जल सेवा शिविर


उमेश पारीक

जोरहाट - मारवाड़ी युवा मंच, जोरहाट शाखा द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में जल सेवा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मंच के सलाहकार आनंद अग्रवाल, अशोक मालपानी ने मंच के इस कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्य समाज के लिए उपयोगी होते है। इस अवसर पर मंच के मनोज करनानी, नागर रतावा, कमल बगड़िया, ज्योति सिंघी, मुकेश बेड़िया, रितेश अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, सूर्यप्रकाश गट्टानी, परमेश्वर धूत, प्रेम पारीक, चन्द्रप्रकास बिहानी, अमित अग्रवाल 'जिमी', संतोष जैन, ममता करनानी आदि सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के शाखाध्यक्ष उमेश पारीक व सचिव नितेश लखोटिया ने सभी का आभार वयक्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल थे।


राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें