जोरहाट में मारवाड़ी युवा मंच की प्रगति शाखा द्वारा डेंटल चिकित्सा केम्प आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जोरहाट में मारवाड़ी युवा मंच की प्रगति शाखा द्वारा डेंटल चिकित्सा केम्प आयोजित


जोरहाट से उमेश पारीक

जोरहाट, 25 सितम्बर - मारवाड़ी युवा मंच की प्रगति शाखा ने अपने कार्यक्रमों की श्रंखला को जारी रखते हुए टीना गून जयसवाल की नृत्य दर्पण डांस अकैडमी में डेंटल चिकित्सा का आयोजन किया जिसमें डॉ. परवेश अग्रवाल ने 50 बच्चों का निशुल्क इलाज किया। शाखा द्वारा बच्चों को टूथ ब्रश और टूथ पेस्ट दिया गया। नृत्य दर्पण में हुए इस कार्यक्रम के संयोजक दीप्ती अग्रवाल एवं पूनम करनानी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी शाखा के सचिव रश्मि सोमानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें