सांवरिया सखी समिति द्वारा लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सांवरिया सखी समिति द्वारा लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता आयोजित


गुवाहाटी - सांवरिया सखी समिति ने गत 4 वर्षों की तरह इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता एवं गोपी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित 120 महिलाओं ने 48 लड्डू गोपाल को सजाकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। इस अवसर पर अलग-अलग भजन के माध्यम से कृष्ण लीला भी प्रस्तुत की गई। राधा बन गई न्यायाधीश सांवरिया झंझट अपार तथा शंकर भगवान का बाल कृष्ण रुपी कृष्ण के दर्शन भजन ने सभी का मन मोह लिया। कृष्ण भक्ति के ऊपर आयोजित लघु नाटिका ने सबको आकर्षित किया। लघु नाटिका में भिखारी के किरदार के रूप में सरोज मित्तल ने बजोड अभिनय किया। तथा सासु के रूप सरला काबरा और बहू के रूप में रिचा मित्तल ने शानदार अभिनय किया। लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में प्रथम रंजू पटवारी, द्वितीय निशा पारीक तथा तृतीय पुरस्कार भी निशा पारीक के लड्डू गोपाल को प्राप्त हुआ। गोपी के इस प्रतियोगिता में प्रथम रेनू अग्रवाल द्वितीय अलका अग्रवाल तृतीय इंदु पारीक को पुरस्कृत किया गया। कृष्ण जन्म की झांकी भी निकाली गई जिसमें नंदबाबा के रूप में सुमित्रा काबरा ने सबको आकर्षित किया सभी सखियों ने डांडिया नृत्य के साथ मेरी बीती उमरिया सारी बुला लो वृंदावन गिरधारी भजन गाकर सांवरिया से गुहार लगाई। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी मंजू पारीक के अलावा सरोज मित्तल, रेनू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कांता मित्तल, रंजू पटवारी ने सहयोग दिया।




राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```