श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा हीलिंग कैंप का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा हीलिंग कैंप का आयोजन


गुवाहाटी - श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में समणी भावितप्रज्ञा जी व सहवर्ती समणी वृंद के सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में अध्यक्षा विद्या कुंडलिया की अध्यक्षता में एक निशुल्क प्राणिक हीलिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में न मैं लिंग हीलिंग केंद्र से प्रमुख 15 प्राणिक हीलिंग सदस्यों ने अपना योगदान दिया। ज्ञात हो कि प्राणिक हीलिंग एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जिसे फिलीपींस के मास्टर चौआ कोक सुई ने आधुनिक रूप दिया है। विश्व के लगभग 150 देशों में करोड़ों लोगों ने इसे अपनाया है व कई तरह के शारीरिक व मानसिक रोगों से छुटकारा पाया है। इस शिविर में लगभग 125 लोगों ने अपना इलाज करवाया वह राहत महसूस की। इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती नमिता कोठारी व कविता जैन थी। मैं लिंग हीलिंग केंद्र के संयोजक विवेक अग्रवाल व उनकी पूरी टीम ने अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री ममता दुग्गड़ ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।



राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें