गुवाहाटी, 11 अक्टूबर । आठगांव सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अपने साज सज्जा और विद्युत सज्जा के लिए शुरू से ही प्रसिद्धि लेती आ रही है। कई तरह के संदेश देकर यह अपना आयोजन करती है। सामाजिक मुद्दों को भी वह अपनी सजावट के जरिए दिखाने का प्रयास करती है। इस वर्ष थाईलैंड का बुद्ध मंदिर की प्रतिमूर्ति के हिसाब से पंडाल को बनाया गया है, जिसमें दुर्गा मां के रूप को एक परी के रूप में दर्शाया गया है। समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि षष्ठी पूजा से लेकर दशमी पूजा के विसर्जन तक लाइव आर्टिस्ट परफॉर्मेंस का आयोजन भी किया गया है, जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा शिव तांडव व अन्य धार्मिक प्रसंग पर नृत्य प्रस्तुत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के सचिव संदीप आनंद ने बताया कि विद्युत सज्जा के अलावा तीनों समय महा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। विद्युत सज्जा को दूर-दूर तक आकर्षक बनाया गया है। पूजा के दौरान चौबीसों घंटे ठंडा पानी और शरबत की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेगी। कोषाध्यक्ष हरीश जैन ने बताया कि इस वर्ष पूजा का बजट अठारह लाख रुपया रखा गया है जो नगर के दानदाताओं द्वारा प्राप्त हो रहा है। पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद हरलालका लाला व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि इस पूजा समिति ने गत वर्ष पूरे गुवाहाटी में टाइम्स ऑफ इंडिया और टापसेम की तरफ से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। प्रगति टूरिज्म की तरफ से पर्यावरण के ऊपर उपयोगी संदेश देना और उसे पालन करने के लिए इको फ्रेंडली पुरस्कार से भी इस समिति को पुरस्कृत किया गया था।
!->
आठगांव सार्वजनिक दुर्गा पूजा मे परी के रूप में दिखेगी दुर्गा मां
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें