लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण ने 120 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण ने 120 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की


कार्यक्रम में जीएमडीए चेयरमैन अशोकानंद सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे


गुवाहाटी, 29 अक्टूबर । भगवान ने हमें बहुत कुछ दिया है। उसमें से यदि हम कुछ दूसरों की सेवा में खर्च करते हैं तो यह भगवान को धन्यवाद है। महिला सदस्यों को लेकर गठित हुई लायंस क्लब आफ गुवाहाटी अर्पण ने 120 महिलाओं को सिलाई मशीन दे कर उन्हें जीने का एक साधन दिया है। आज हमारे देश में महिलाएं काफी आगे बढ़ गई है। हमारे देश की महिलाएं आज देश की शासन विभाग का नेतृत्व कर रही है। देश की शासन विभाग में मुख्य चार विभाग होते हैं प्रधानमंत्री विभाग, गृह मंत्री विभाग, रक्षा मंत्री विभाग और विदेश मंत्री विभाग। जिनमे में रक्षा और विदेश विभाग को महिलाएं ही नेतृत्व दे रही हैं। महिलाएं जो भी करती हैं संपूर्ण करती हैं। उन्होंने जो भी परिवर्तन किया संपूर्ण परिवर्तन किया है। यह बातें ढेकियाजुली के विधायक और जीएमडीए के नवनियुक्त चेयरमैन अशोकानंद सिंघल ने लायंस क्लब अर्पण द्वारा आयोजित एक समारोह में कहीं। इस समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अशोकानंद सिंघल व उनकी धर्मपत्नी शिल्पी सिंगल के अलावा लायंस जिला की निवर्तमान जिलापाल राधा अग्रवाल, पूर्व जिला पाल एमपी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष (प्रथम) सुधीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष (द्वितीय) राजकुमार रिंगानिया, लायंस अर्पण की अध्यक्षा वंदना बगड़िया उपस्थित थी। पूर्व जिलापाल राधा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि द लूंबा फाऊंडेशन के प्रमुख लुंबा राज पंजाब के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी मां से सीख लेकर लुंबा फाउंडेशन की स्थापना की और जरूरतमंदों को रोजगार में सहयोग देने वाली जनसेवा के कार्यक्रम करने लगे ताकि गरीब भी स्वाभिमान की जिंदगी जी सकें। उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब अर्पण ने लुंबा राज फाउंडेशन के सहयोग से 120 महिलाओं को रोजगार के लिए सिलाई मशीन प्रदान की है। उक्त मशीनें विधायक अशोकानंद  सिंघल और शिल्पी सिंगल के हाथों द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डा. भवेन चौधरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लाइंस अर्पण की सचिव पायल भरतिया ने दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें