गुवाहाटी, 29 अक्टूबर । 28 अक्टूबर को मारवाड़ी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा और अल्फा लियो क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा के द्वारा रक्त दान शिविर का सफल आयोजन किया गया। परियोजना के चेयरमेन लायन विशाल बेरीवाल ने अभियान आयोजित करने और संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई। शिविर के दौरान रक्त की कुल 29 इकाइयों को एकत्र किया गया। पीडीजी लायन डीपी बजाज, रक्तदान सेवा के जिला चेयरपर्सन लायन श्याम सुंदर अग्रवाल, वीडीजी 1 लायन सुधीर चौधरी और मारवाड़ी अस्पताल ब्लड बैंक के अधिकारी शिविर में मौजूद थे। क्लब सदस्यों और उनके दोस्तों ने रक्त दान किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
!->
लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें